कुशेश्वर स्थान पूर्बी: तेज धूप के कारण कई श्रद्धालु हुए बेहोश
कुशेश्वरस्थान। सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच तेज धूप और उमस ने श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी। यातायात व्यवस्था के तहत दरभंगा की ओर से आने वाले वाहनों को सतीघाट और खगड़िया की ओर से आने वाले वाहनों को धोबलिया मध्य विद्यालय के पास रोक दिया गया। इससे श्रद्धालुओं को क्