गोरखपुर: एम्स थाने में पंजीकृत मुकदमे में फरार चल रहे एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए SSP ने ₹25000 का इनाम किया घोषित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एम्स थाने में पंजीकृत मुकदमे में फरार चल रहे नंदानगर दरगहिया निवासी अभियुक्त भास्वर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए ₹25000 का इनाम घोषित किया है। बताया गया कि अभियुक्त भास्वर शर्मा साल 2023 से ही विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा है।