चकरनगर: मुख्यमंत्री के इटावा दौरे से पूर्व संध्या पर पुलिस ने किया अलर्ट, जगह-जगह की जा रही चेकिंग
रविवार को मुख्यमंत्री दौरे के पूर्व शनिवार शाम करीब 5 बजे चकरनगर सर्किल के सभी चारों थानों की पुलिस एक्टिव मोड़ पर दिखाई दे रही है। इलाके के विभिन्न कस्बाओं से लेकर मार्गो तक पुलिस ने पैदल गश्त किया। खास तौर पर भीड़ भाड़ वाले जगहों पर पैदल गश्त के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए आम लोगों से संवाद किया।