ब्यौहारी: देवलौंद के वार्ड नंबर सात में जंगली हाथी दिखा, वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने किया अनाउंसमेंट
लोगों को अनाउंसमेंट कर सतर्क रहने की चेतावनी डिप्टी रेंजर के द्वारा दी गई जिसका वीडियो सोमवार सुबह 10:00 बजे सामने आया है। वार्ड नंबर 7 में दो जंगली हाथी घुसकर तांडव मचाए थे। और कई घरों को तोड़फोड़ कर फसलों को भी चौपट किया था। वन विभाग ने कहा कि अब हाथी जंगल की ओर चले गए हैं।