महनार: युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए करनौति में विशेष कार्यक्रम आयोजित
महनार प्रखंड के करनौती पंचायत में बुधवार को मयंक सिंह के नेतृत्व में और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।बदलाव एक प्रयास मुहिम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया लिया।