रामपुर मनिहारन: शेरपुर में राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का शुभारंभ किया और स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया
रामपुर मनिहारान की गांव पंचायत शेरपुर में जनसेवा और विकास को नई गति देते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल’ योजना अंतर्गत नव-निर्मित पानी की टंकी का राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।