ऊन: जिजौला में कथित तौर पर खलियान के लिए आरक्षित भूमि पर कब्जे का आरोप, जांच के आदेश दिए गए
बुधवार की दोपहर 1 बजे शामली जिले में एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके माध्यम से ऊन तहसील क्षेत्र के जिजौला में कथित तौर पर खलियान के लिए आरक्षित भूमि पर कब्जे का आरोप लगाया गया। पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक थाना झिंझाना को राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर जांच व वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।