ब्यौहारी: पपौंध के खैरा गांव में 24 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
खैरा गांव में एक 24 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।मामले की जानकारी परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई थी, जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है, पुलिस का कहना है कि अज्ञात कारणो से युवक ने फांसी लगाई है मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।