पन्ना: दिवंगत वनपाल की स्मृतियों को पौधारोपण कर बनाया चिरस्थायी: कस्टागार डिपो में डीएफओ, परिजनों ने रोपे पौधे।
Panna, Panna | Aug 13, 2026 दक्षिण वन मंडल पन्ना के कस्टागार डिपो में स्वर्गीय वनपाल सूर्य प्रकाश प्रजापति की स्मृति में पौधारोपण कर श्रद्धांजलि दी गई। डीएफओ अनुपम शर्मा और दिवंगत वनपाल के पुत्र शशांक ने नवनिर्मित अधिकारी भवन प्रांगण में फलदार व औषधीय पौधे लगाए। डीएफओ ने भवन निर्माण में उनके सराहनीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वन अमले और पत्रकारों ने भी पौधरोपण किया।