⏩ग्राम पंचायत जरहा में पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
⏩राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा में पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का संचालन किशोरी साथिया वंदना शकुंतला सिंह के माध्यम से किया गया। अभियान के दौरान गांव के अभिभावकों को पोलियो से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण एवं पल्स पोलियो की दो बूंद दवा के महत्व की जानकारी भी दी गई।
⏩ किशोरी साथिया वंदना शकुंतला सिंह ने घर-घर संपर्क कर अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण और प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान में बच्चों को दो बूंद दवा पिलाना है।
⏩ अभियान के दौरान ग्राम के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी अभियान में सहयोग करते हुए अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाई। स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम पंचायत ने आमजन से अपील की कि यदि कोई बच्चा किसी कारणवश दवा पीने से वंचित रह गया हो, तो उसे भी निर्धारित समय के भीतर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाई जाए, ताकि पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को सफल बनाया जा सके।
@cmmadhyapradesh
@healthminmp
@jansamparkmp
#उमरिया
#umaria
1 views | Umaria, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026