ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हुए कथित हमले को लेकर दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम 7 बजे बयान जारी किया है. पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम तकरीबन 5:50 पर अरविंद केजरीवाल लोगों से हाथ मिला रहे थे इसी दौरान अशोक झा नाम के शख्स ने अरविंद केजरीवाल पर पानी फेंका है. अशोक झा डीटीसी में बस मार्शल है.