गड़हनी: लगातार बारिश से बदहाल हुई गड़हनी नगर पंचायत की स्थिति, स्टेट बैंक से ब्लॉक रोड तक सड़क पर कीचड़
अर्णव तूफान के कारण दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने गड़हनी नगर पंचायत की स्थिति नारकीय हो गया है। स्टेट बैंक से लेकर ब्लॉक रोड तक सड़क पर पानी और कीचड़ का आलम है।पानी भरने के कारण राहगीरों को चलना मुश्किल हो गया है।नगर पंचायत पर पानी निकासी की व्यस्था पर लोग सवाल उठा रहे हैं।जल्द ही इस व्यस्था को सुधारने की मांग नगर पंचायत से की है।