श्री खाटू श्याम मंदिर को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
सीकर जिले के विश्व प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मंदिर को Multinational Book of Records (London) की ओर से Global Spiritual Heritage Excellence Award और वैश्विक पहचान प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान मंदिर समिति के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान को संस्था के भारत के CEO कृष्ण कुमार उपाध्याय और RAS अधिकारी पंकज ओझा ने प्रदान किया।
संस्था ने मंदिर की श्रद्धालु सेवा, बेहतर व्यवस्थाओं, अनुकरणीय प्रबंधन और भारतीय आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में योगदान को इस सम्मान का आधार बताया। समारोह में संस्था की इंडिया कोऑर्डिनेटर गरिमा जैन और विद्युत विभाग की AEN सपना शर्मा भी मौजूद रहीं।
#SikarSandesh #Sikar #KhatushyamJi #Khatu
Sikar, Sikar | Jul 23, 2026