बदलापुर: सुल्तानपुर रोड पर आने-जाने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड पर आने जाने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर सुल्तानपुर रोड से बाजार आने जाने वालीं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले राजू गौतम पुत्र स्व0 चौथी राम निवासी ग्राम हंकारपुर थाना बदलापुर को गिरफ्तार किया गया.