मानिकपुर: मानिकपुर सीएचसी का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
चित्रकूट के सीएचसी मानिकपुर का शनिवार दोपहर 12 बजे डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। डीएम ने वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण और प्रयोगशाला की व्यवस्थाएं देखीं। सफाई में सुधार के निर्देश दिए। 113 मरीजों की ओपीडी दर्ज हुई। मौसमी बीमारियों की रोकथाम और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया गया।