पंचदेवरी: दुबे पचमवा लखराव चट्टी गांव में बंद घर से लाखों की चोरी, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया थाना क्षेत्र के दुबे पचमवा लखराव चट्टी में बंद घर का दिवाला तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है।घर में रखे गहने, बर्तन, टीवी व कपड़े सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने रविवार को दोपहर 1 20 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।