सादाबाद: गांव परसौरा में दबंगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत
जनपद हाथरस की सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव परसौरा में दबंगों ने एक घर में घुसकर शिव सिंह पुत्र मेवाराम व उनके परिवार के अन्य लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दी मारपीट के दौरान चीख पुकार व हंगामें की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होता देख दबंग मौके से फरार हो गए। पीड़ित बुजुर्ग ने घर मे घुसकर दबंगों द्वारा की गई मारपीट की पुलिस से शिकायत की है।