डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई आयोजित, लोगों को समस्याओं के त्वरित निवारण का आश्वासन
सीतामढ़ी जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी।