सियर चौकी क्षेत्र से दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
🚨 बेल्थरारोड में चोरों के हौसले बुलंद: घर के बाहर खड़ी बाइक पार, वारदात CCTV में कैद!
बलिया जिले के उभांव थाना (सियर चौकी) क्षेत्र के अमुरतानी मोहल्ला (वार्ड नं. 3) में चोरों का आतंक! पीड़ित मोहम्मद आरिफ जब घर के बाहर बाइक खड़ी कर खाना खाने गए, तभी शातिर चोर महज 30 मिनट में गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया।
📹 सीसीटीवी फुटेज: फुटेज में एक युवक पहले आकर चाबी चेक करता दिखता है और फिर दोबारा लौटकर बाइक लेकर फरार हो जाता है।
🔹 गाड़ी नंबर: UP 32 HP 1890 (हीरो पैशन प्रो TR)
🔹 पीड़ित ने सियर चौकी पुलिस को दी सूचना, यूपी कॉप ऐप का सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन FIR में आई दिक्कत।
नगर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है! 🚨🚔
#BeltharaRoad #BalliaNews #BikeTheft #CCTVViral #BalliaPolice #UPPolice #BharatMedia