सायला: सायला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे डम्पर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Sayla, Jalor | Dec 25, 2024 सायला पुलिस ने बजरी माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए मंगलवार को सायला में नाकाबंदी कर बजरी से भरे डंपर को जब्त करने के साथ आरोपी ड्राइवर सालेखां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।