चिन्यालीसौड़: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ की अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों का धरना तीसरे दिन भी जारी
रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं को लेकर चिन्यालीसौड़ में स्थानीय लोगों धरना शाम 4 बजे तक चला। धरने पर बैठे स्थानीय लोगों ने कहा कि उनके धरने को तीन दिन हो गया है। लेकिन शासन प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है।