चिन्यालीसौड़: अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने चिन्यालीसौड़ में की कार्रवाई, 9 ट्रक किए गए सीज
अवैध खनन के विरूद्ध खनन विभाग द्वारा चिन्यालीसौड में रातभर कार्यवाही कर अवैध उपखनिज भरे 9 ट्रक को आनलाइन सीज किया गया। जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें गत शाम गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि चिन्यालीसौड में भागीरथी नदी के किनारे खच्चरों की सहायता से अवैध खनन कर रेता नदी के किनारे जमा किया जाता है। जिसके बाद कार्यवाही हुई।