चिन्यालीसौड़: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ की अव्यवस्थाओं के विरोध में स्थानीय लोगों का धरना दूसरे दिन भी जारी
चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं के विरोध में शनिवार शाम 5 बजे तक स्थानीय लोगों धरना जारी रहा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत ने धरना स्थल पर पहुंचकर कुछ मांगों को अपने स्तर पर पूरा करने का आश्वासन दिया। लेकिन स्थानीय लोगों ने पूरी मांगों का निस्तारण होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।