चिन्यालीसौड़: चिन्यालीसौड़ में स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल सेवाओं में सुधार के लिए क्षेत्र के लोगों ने धरना शुरू किया
शु्क्रवार दोपहर डेढ़ बजे ग्रामीण, व्यापारी व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों चिन्यालीसौड़ में एकत्रित हुए। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में बदहाल पड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार जुलूश निकाला गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के बाहर एकत्रित हुए।