चिन्यालीसौड़: सीएचसी चिन्यालीसौड में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी
क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतुरा ने धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर जो भी मांगे हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाए।