कांके: कोतवाली थाना में कोतवाली डीएसपी के नए कार्यालय का सिटी एसपी ने किया उद्घाटन
Kanke, Ranchi | Apr 15, 2026 कोतवाली थाना में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली DSP के नए कार्यालय का सिटी एसपी पारस राणा ने उद्घाटन किया। कोतवाली डीएसपी अब कोतवाली थाना के पहले तल्ले पर बैठेंगे। इसके पहले वह कोतवाली थाना के बगल में पुराने भवन में बैठ रहे थे। उद्घाटन होने के बाद कार्यालय से सारा डॉक्यूमेंट और जरूरतमंद चीजों को लाया गया है।