दरभंगा: दरभंगा जंक्शन पर सफाई कर्मियों ने वेतन नहीं मिलने पर सफाई कार्य किया ठप, पूरे स्टेशन परिसर में कचड़े का दिखा बिखराव
दरभंगा जंक्शन पर सफाई कर्मियों ने वेतन नहीं मिलने पर सफाई कार्य ठप कर दिया। जिस वजह से पूरे स्टेशन परिसर में कचड़े का बिखराव देखने को मिला। इस संबंध शुक्रवार को दोपहर 3 बजे में मौजूद लोगों ने कई बातों की जानकारी देते हुए बताया कि विगत दो महीने से हमलोगो को वेतन नहीं मिला है। जबकि आने वाले कुछ दिनों में चौठ चन्द्र, तीज और गणेश चतुर्थी भी है।