बेनीपट्टी: बुरी नीयत से पेश आने वाले आरोपी का विरोध करने पर मधवापुर में एक महिला के साथ अभद्रता की एफआईआर
बुरी नीयत से पेश आने वाले आरोपी का विरोध करने पर मधवापुर में एक महिला के साथ अभद्रता की गयी है। पीड़िता वजीफा खातून ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है। महिला थाना मधुबनी में दिये गये शिकायतपत्र के जरिए पीड़िता ने अपने पड़ोसी मो. अतीबुल के साथ उनके पांच सहयोगियों को आरोपित किया है।