बेनीपट्टी: काम से घर लौट रहे मजदूर को एसएच 52 पर बाइक ने मारी टक्कर, तीन घायल
बेनीपट्टी थाना के एसएच 52 मुख्य सड़क के बेनीपट्टी-रहिका पथ के कन्हैयाबहा पुल के निकट रहिका की ओर से आ रही अनियंत्रित एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे दो लोगों को ठोकर मारते हुए स्वयं सड़क पर जा गिरा । इसी बीच पीछे से आ रही एक पिकअप वैन की एक चक्का सड़क पर गिरे हुए बाइक सवार के उपर से कुचलता भाग गया।