बेनीपट्टी: बेनीपट्टी-रहिका एसएच 52 मुख्य पथ
अनियंत्रित ई रिक्सा ने बिजली पोल में मारी टक्कर, तीन महिला जख्मी
बेनीपट्टी-रहिका एसएच 52 मुख्य पथ के सरिसव पुल के निकट एक ई रिक्सा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रहे बिजली पोल में टक्कर मार दी। ई रिक्सा पर सवार तीन महिलाएं जख्मी हो गई। दो को साधारण चोटें लगी जबकि एक महिला के सिर में गंभीर चोटें आयी। चालक रिक्सा छोड़ भागने में सफल रहा।