बेनीपट्टी: पोषाहार संचालन की ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने की ट्रेनिंग साहरघाट में आंगनबाड़ी सेविकाओं को दी गयी
पोषाहार संचालन की ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने की ट्रेनिंग साहरघाट में आंगनबाड़ी सेविकाओं को दी गयी। सेक्टर नंबर तीन की बैठक के दौरान बाल विकास परियोजना मधवापुर की महिला पर्यवेक्षिका सपना कुमारी और बीसी संतोष कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से सेविकाओं को प्रशिक्षित किया। ट्रेनरों ने पोषण ट्रैकर मॉड्यूल प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को मौके पर ऐप चलाना बताया गया।