बेनीपट्टी: गम्हरिया गांव में आग लगने से भूषा घर सहित दो घर जलकर खाक
बेनीपट्टी अंचल के गम्हरिया गांव के वार्ड 14 में मो.इलियास के घर में लगी आग से दो घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग एवं अग्निशमन गाड़ी पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। मो इलियास ने बताया कि आग भूषा के घर से उठा था। देखते ही देखते दूसरे घर में भी आग फैल गया। करीब 50 हजार रूपये मूल्य की संपति जलने की बात बताई गई है।