रामपुर मनिहारन: तहसील पर भाकियू तोमर का प्रदर्शन, प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाने और पुराने मीटर बहाल करने की जोरदार मांग उठाई
रामपुर मनिहारान में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ती परेशानियों के बीच भाकियू तोमर ने विरोध जताया। मंडल प्रभारी मुजीबुर्रहमान इदरीसी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को बाद में प्रीपेड में बदल दिया गया।