जतारा: लुहरगुवा:मायके जाने के लिए मांगा खर्चा, पति ने कर दी पिटाई! महिला ने थाने पहुंच दर्ज कराई रिपोर्ट
दिगौड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम लुहरगुवां में मायके जाने के लिए खर्चा मांगना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि पति ने विवाद के बाद उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़िता सलोनी अहिरवार (22) को बाद में उसके ससुर मायके छोड़ गए। घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद महिला ने अपने पिता के साथ दिगौड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।