मोहड़ा: गेहलौर थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मुहर्रम का जुलूस
Muhra, Gaya | Jun 26, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र में मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में जुलूस निकाला गया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।प्रशासन की मुस्तैदी के कारण जुलूस बिना किसी बाधा के शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।