सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने जिले में अफीम बरामदगी के मामले में एक सप्लायर को किया गिरफ्तार
*पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 04 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में मादक पदार्थों के नेटवर्क पर अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों की बिक्री एवं सप्लाई में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने अफीम बरामदगी के मामले में एक सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 15.09.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने चारा मंडी, भिवानी से दो आरोपियों मनोज पुत्र राजेंद्र, निवासी तिगड़ाना तथा ओमबीर पुत्र राजेंद्र, निवासी धनाना, जिला भिवानी को मादक पदार्थ अफीम सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम ने आरोपियों की गाड़ी को कब्जे में लेकर उनके कब्जे से 639 ग्राम अफीम बरामद की थी।
इस संबंध में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर भिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई गई थी।
मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि उक्त अफीम उन्होंने सत्य प्रकाश से खरीदकर लाए थे। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए दिनांक 19.09. 2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के एएसआई कृष्ण कुमार की टीम ने अफीम सप्लाई करने के मामले में *आरोपी सत्य प्रकाश पुत्र राजबीर, निवासी बनियानी, जिला रोहतक* को बस अड्डा कानहोर, जिला रोहतक से गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 04 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने आरोपी मनोज एवं ओमबीर को ₹ 1,00,000 में अफीम सप्लाई की थी।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री, सप्लाई नेटवर्क तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। मामले में आगामी जांच एवं कार्रवाई जारी है।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।