सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने रात के समय आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए हथियारों सहित घर में घुसने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिले में संगीन अपराधों की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए हथियारों सहित घर में घुसने के मामले में सातवें आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
शिकायतकर्ता रमेश कुमार निवासी ढाणी माहू ने शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। दिनांक 28.02.2026 को रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद वह अपने मकान में सो गया था। रात करीब 2:30 बजे उसे कुछ आवाजें सुनाई दीं। उठकर देखा तो उसके मकान में चार लड़के घुसे हुए थे, जिनमें से एक लड़के के हाथ में देसी पिस्तौल थी। आरोपी ने पिस्तौल उसकी छाती पर लगा दी तथा धक्का देने पर पिस्तौल चारपाई पर गिर गई।
शोर मचाने पर उसके लड़के राहुल व रोहित तथा पत्नी दर्शना मौके पर आ गए। उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम दीपक पुत्र समुद्र निवासी भागवी बताया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दीपक व उसके साथियों ने देसी पिस्तौल से हमला कर चोटें मारी तथा अन्य अपराध करने की नीयत से उनके घर में प्रवेश किया। इस संबंध में थाना तोशाम में अभियोग दर्ज किया गया।
दिनांक 19.09.2026 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के उप निरीक्षक सुशील कुमार ने इस मामले में सातवें आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
✍️ *गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जसबिदर उर्फ भोलू पुत्र जसबीर सिंह, निवासी भागवी, जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।*
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जसबिदर वारदात वाले दिन आरोपियों के साथ मौजूद था तथा गाड़ी चला रहा था। आरोपी मजदूरी का कार्य करता है।
इस अभियोग में पुलिस द्वारा पहले ही छः आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।गिरफ्तार आरोपी जसबिंदर को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।