गुरुग्राम: गुरुग्राम में ग्रीन पटाखों की निर्धारित जगहों पर ही बिक्री, 9 नवंबर से फिर पूरा प्रतिबंध
गुरुग्राम में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत ग्रीन पटाखों की अस्थायी बिक्री की अनुमति दी गई है। 6 नवंबर तक केवल 23 तय स्थानों पर ही लाइसेंसधारी दुकानदार ग्रीन पटाखे बेच सकेंगे। 7 और 8 नवंबर को सुबह-शाम ही पटाखे जलाने की अनुमति होगी। 9 नवंबर से पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध वापस लागू होगा।