*विश्व पर्यावरण दिवस पर केशव सिंह यादव महाविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण नारायण वाटिका में लगाए गए हजारों छायादार/फलदार वृक्ष।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*बारुण औरंगाबाद 5 जून 2026*
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केशव सिंह यादव महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर स्थित *नारायण वाटिका* को हरा-भरा बनाने के लिए हजारों छायादार/फलदार वृक्ष लगाए गए।।
कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी उपस्थित रहे।।
इस अवसर पर प्रोफेसर सिद्धनाथ सर ने कहा कि पर्यावरण हमारा जीवन आधार है। वृक्षारोपण सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भविष्य का बीज बोना है। महाविद्यालय इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा।।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल आयोजन से पूरे महाविद्यालय परिसर में हरियाली और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल छा गया। सभी महाविद्यालय परिवार ने वृक्षों की देखभाल करने और उन्हें बचाने का संकल्प लिया।।
आज इस खास अवसर पर जो सालों भर वृक्ष को पानी देने का काम करते हैं उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
केशव सिंह यादव महाविद्यालय पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर प्रो. सुरेश कुमार सिंह, प्रो. अवध बिहारी, प्रो. कृष्ण प्रसाद सिंह, प्रो. महेंद्र सिंह, प्रो. सिद्धनाथ सिंह, प्रो. विनय ठाकुर, प्रो. कुमारी गोदावरी, अकाउंटेंट जितेंद्र कुमार, सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी डिंपल कुमारी, क्लर्क ललन बाबू, रुचि सिंह, लक्ष्मण यादव खैरा ललन जी, सतीश जी, प्रदीप जी, अमितेश कुमार पाठक, कन्हाई जी, अनिल जी, सुदामा जी, अनिल जी एवं अन्य महाविद्यालय परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।।
🌳 हरियाली बढ़ाओ पर्यावरण बचाओ।।