गुजरात के गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 10 मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है।
घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाव दल मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटा है।
हादसे की जानकारी मिलने पर गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों से हादसे और राहत-बचाव अभियान की जानकारी ली गई।
फिलहाल हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं और कितने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की ओर से हादसे में प्रभावित लोगों की संख्या और रेस्क्यू की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।