सुपौल। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र राहठा गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। नानी गांव में रह रही 18 वर्षीय डेजी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि युवती का अपहरण कर उसकी हत्या की गई और शव को घर से करीब 500 मीटर दूर आम के बगीचे में फंदे से लटका दिया गया। बताया जाता है कि डेजी कुमारी अपने नाना