ननखड़ी तहसील की सड़कों की हालत दयनीय, निगम की बसें भी हांफ रही आधे रास्ते पर
- स्कूली बच्चों और यात्रियों का सफर राम भरोसे : अर्चना नंदोली
सेब सीजन में बागवानों को झेलनी पड़ेगी परेशानियां
Bushahr Today TV
ननखड़ी/रामपुर बुशहर। प्रदेश कार्य समिति सदस्य BJYM अर्चना नंदोली ने कहा कि रामपुर से खोलीघाट जा रही बस बीती शाम को दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें 3 व्यक्तिओं की मृ*त्यु हो गई और वहीं आज फिर उस रुट पर जो बस भेजी गई है, उसमें इंजन से धुआं निकलने लग गया। इस प्रशासन की लापरवाही कहे या जानबुझ कर अनदेखा करना। वर्ष 2023 से लेकर अभी तक इस रूट में जितनी भी बस जा रही हैं, चाहे रामपुर से या फिर शिमला से ननखड़ी रूट सभी बसों की हालत बहुत ही खस्ता है ,वह कहीं भी कभी भी किसी भी रास्ते में खराब हो जाती है। ऐसा पहली बार नहीं है पिछले 1 वर्षों से जितने भी रूट पर बस जा रही है। आए दूसरे दिन ऐसा ही मामला देखने को मिलता है। आखिर प्रशासन कब इस बात पर ध्यान देगा। वर्ष 2023 में जो त्रासदी हुई थी उसके पश्चात अभी तक रोड़ों की हालत भी ठीक नहीं हो पाई है जिन ठेकेदारों को ठेके दिए गए हैं वह अभी तक भी इसमें अपना कार्य पूर्ण नहीं कर पाए हैं, कुछ दिनों पश्चात सेब का सीजन भी शुरू हो जाएगा और रोड़ों की हालत ठीक न होने की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश सरकार इतनी लापरवाही जो बरत रही है, कौन उसका आखिरकार में जिम्मेदार है, क्या हमारा प्रशासन सोया हुआ है या वह जानबूझकर इन सभी बातों पर गौर नहीं करना चाहता और कहां गायब है रामपुर के माननीय विधायक पिछले 25 वर्षों में क्या उनसे रोड़ों की हालत ठीक नहीं हो पाई और ना ही वह किसी भी त्रासदी के समय कहीं पर भी उपस्थित नहीं दिखते हैं। क्या प्रशासन की यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का संकेत नहीं है। आखिरकार कब प्रशासन इस पर अमल करेगा ?????
Ani, Kullu | Jul 16, 2026