सैदपुर: लालसा इंटरनेशनल स्कूल में पारंपरिक परिधानों में डांडिया की थाप पर थिरके बच्चे, अभिभावकों ने भी उत्सव का आनंद लिया
बहरियाबाद के रायपुर स्थित लालसा इंटरनेशनल स्कूल में शारदीय नवरात्रि में डांडिया महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की मनमोहक छटा बिखेरी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।