लखीमपुर: पुलिस लाइन परिसर स्थित सभागार में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए समर कैंप का किया गया आयोजन
उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के सौजन्य से लखीमपुर पुलिस लाइन परिसर स्थित सभागार में पुलिस परिवार के नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए 7 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया है। समर कैंप के प्रथम दिवस में पर्यावरण विषय पर पेंटिंग व ड्राविंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के करीब 100 बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया है।