बेगूसराय: 06 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिमरिया आएंगे, प्रशासन तैयारी में जुटा
6 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिमरिया आएंगे. इस दौरान वे कल्पवास मेला व छठ घाट का निरीक्षण भी करेंगे. इस बात की जानकारी मंगलवार की दोपहर 02:00 बजे देते हुए डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री आगमन को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए जाएंगे.