बेगूसराय: सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता की, कई निर्देश दिए
सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बिंदु बार बताया. इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना को लेकर बिंदुवार जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि आमलोगों को स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध करवाना है.