बेगूसराय: लखीसराय में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेगूसराय रहा विजेता, खिलाड़ियों में हर्ष
लखीसराय में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो बालक अंडर-19 खेल प्रतियोगिता में बेगूसराय विजेता बना है. इस बात की जानकारी मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे जिला खेल पदाधिकारी ऐश्वर्या कश्यप ने दी. उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में खेल में भी बहुत बड़ा कैरियर है. यदि बच्चे खेल को अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो इसमें भी आगे बढ़ सकते हैं.