बेगूसराय: बेगूसराय में छठ पर्व के लिए 194 घाटों पर पुलिस बल की तैनाती, DM ने जारी किया आदेश
05 नवंबर से 08 नवंबर तक चार दिवसीय लोक आस्था का छठ पर्व सम्पन्न होगा. जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में छठ पर्व सम्पन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिये 194 छठ घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. यह बातें सोमवार की दोपहर 12:00 बजे संयुक्त आदेश जारी करते हुए डीएम तुषार सिंगला ने कही.