बेगूसराय: तेलिया पोखर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा
शहर के तेलिया पोखर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार की दोपहर 02:00 बजे सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान यूपीएचसी पर कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी एवं साथ-साथ दो एएनएम भी अनुपस्थित पाई गई. सिविल सर्जन के निरीक्षण में अनुपस्थित डॉक्टर एवं एएनएम से स्पष्टीकरण की मांग की गयी.