मुसाफिरखाना: रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर स्कूल बस और टैंकर की टक्कर, 25 से 30 बच्चे घायल
रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर सोमवार को आरपीएस स्कूल की बस और दूध टैंकर की टक्कर में करीब 25 से 30 बच्चे घायल हो गए। बस अनियंत्रित होकर मकान में घुस गई। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे, घायल बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।